पीलीभीत, दिसम्बर 29 -- पीलीभीत। केंद्र सरकार के वाणिज्य मंत्रालय में एपीडा के देश में दूसरे बासमती बीज उत्पादन एवं प्रशिक्षण केंद्र तथा जैविक प्रदर्शन फार्म की स्थापना तराई जिले में होने जा रही है। स्थानीय सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के प्रयासों के बाद इसे उप्र सरकार की कैबिनेट बैठक में भी पास किया जा चुका है। एपीडा को 70 वर्ष के लिए भूमि लीज पर उपलब्ध कराई गई है। इस आशय के आदेश जारी कर दिए गए हैं। एग्रीकल्चर एंड प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी (एपीडा) वाणिज्य मंत्रालय केंद्र सरकार द्वारा देश के दूसरा बासमती बीज उत्पादन एवं प्रशिक्षण केंद्र तथा जैविक प्रदर्शन फार्म की स्थापना में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के सहयोग और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिक...