देश के दस राज्यों में ठगी में शामिल रहे नैनीताल के फोन
हल्द्वानी, अगस्त 26 -- हल्द्वानी। नैनीताल जिले में साइबर अपराध में सक्रिय सात सौ से अधिक मोबाइल फोन व सिमकार्ड को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। साइबर पुलिस की जांच में सामने आया है कि निष्क्रिय किए गए ये फोन देश के दस राज्यों में हुई ठगी की घटनाओं में किसी न किसी माध्यम से शामिल रहे हैं। इनका विस्तृत रिकॉर्ड पुलिस खंगाल रही है। दरअसल, दो दिन पहले नैनीताल पुलिस ने 361 मोबाइल संदिग्ध फोन और 378 सिमकार्ड को सस्पेंड कर दिया था। एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने बताया था कि इन फोन और सिम का ठगी की घटनाओं से जुड़ाव सामने आया है। अब साइबर विशेषज्ञ एसआई बीएल कुशवाहा ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि नैनीताल जिले के इन फोन नंबरों का इस्तेमाल कर केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, बिहार, दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, पंजाब और उत्तर प्रदेश सहित कुल दस राज्यों के न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.