देश के तीसरे निफ्टेम के लिए 100 एकड़ भूमि के अधिग्रहण की मंजूरी
हाजीपुर, मई 13 -- हाजीपुर । निज संवाददाता बिहार राज्य के अन्य जिलों के साथ-साथ वैशाली वासियों एवं युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के तहत खाद्य तकनीक और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए निफ्टेम अनुसंधान केंद्र खोला जाएगा। इस तरह का यह केंद्र बिहार में पहला और पूरे देश का तीसरा केंद्र होगा। यह केंद्र सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग विभाग की स्वायत संस्थान है, जो खाद्य तकनीक और अनुसंधान को बढ़ावा देने पर काम करता है।
राज्य सरकार की मंजूरी इस अनुसंधान केंद्र के स्थापना के लिए राज्य सरकार ने वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में 100 एकड़ जमीन अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में लोजपा के वरिष्ठ नेता अवधेश सिंह ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के केंद्रीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.