धनबाद, मई 22 -- धनबाद के स्वास्थ्य क्षेत्र व इससे संबंधित विभागों के लिए अच्छी खबर है। देशभर के टॉप-5 एडोलसेंट फ्रेंडली हेल्थ क्लीनिक (एएफएचसी) की सूची में धनबाद सदर अस्पताल को तीसरा स्थान मिला है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के तहत संचालित एएफएचसी की सूची जारी की है। महत्वपूर्ण बात यह है कि झारखंड से यह एकमात्र एएफएचसी है, जिसे राष्ट्रीय स्तर पर यह स्थान मिला है। इस उपलब्धि से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। एनएचएम जारी सूची के अनुसार पश्चिम बंगाल के बासुलिया एएफएचसी को पहला, कर्नाटक के निदागुंडी को दूसरा और धनबाद सदर अस्पताल स्थित डीएच एएफएचसीएस को तीसरा स्थान मिला है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के अल्लागड्डा और मध्य प्रदेश के सिवनी को क्रमशः चौथा और...