नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- दिल्ली के स्कूलों ने पूरे देश में अपनी कामयाबी का झंडा गाड़ दिया है। हाल ही में जारी हुई एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग (EWISR) 2026-27 के नतीजों ने ये हकीकत साफ कर दी है कि दिल्ली के सरकारी और प्राइवेट, दोनों ही तरह के स्कूल तालीम के मामले में देश के टॉप स्कूलों की फेहरिस्त में मजबूती से खड़े हैं। 24 सितंबर को बेंगलुरु में इस रैंकिंग का 20वां संस्करण जारी किया गया, जिसमें दिल्ली के स्कूलों की परफॉर्मेंस वाकई काबिले तारीफ रही है। एजुकेशन वर्ल्ड ने एजेड रिसर्च पार्टनर्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर इसे तैयार किए गए इस देशव्यापी सर्वे में 34 अलग-अलग शहरों के करीब 18,000 लोगों से उनकी बेबाक राय ली गई। इन लोगों में स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के मां-बाप, टीचर, शिक्षाविद और काउंसलर शामिल थे। देश के 22 राज्यों क...