चाईबासा, अप्रैल 3 -- चाइबासा। शुक्रवार को जिला सुरक्षा समिति के सदस्य सह आंदोलनकारी मो० बारीक ने सड़क सुरक्षा , जीवन रक्षा एवं नशा मुक्त भारत के लिए कोल्हान राइडर्स क्लब के राइडर्स को झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। यह रैली झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना एवं आंध्र प्रदेश होते हुए पुनः झारखंड को लौटेगी। इस अवसर पर मो,बारिक ने कहा कि राइडर्स ग्रुप जिन क्षेत्रों में जाएंगे लोगों को भाईचारा, शांति और प्रेम का संदेश के साथ सड़क सुरक्षा,और नशा मुक्ति का भी संदेश देखें। उन्होंने राइडर्स ग्रुप के सभी सदस्यों को इस के लिए बघाई दी है। राइडर्स ग्रुप में मुख्य रूप से अध्यक्ष तारीक अनवर, बदल, राज, गावेश, हामिद, पंकेश्वर, आकाश, शरीम, पंडित, जीशान एवं दिव्या शर्मा शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.