नई दिल्ली, जुलाई 14 -- दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षाविद एवं जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन का मंगलवार को 17वां दिन है और उनकी सेहत लगातार बिगड़ती जा रही है। उनके हेल्थ बुलेटिन में बताया गया कि अनशन शुरू करने के बाद उनका कुल वजन करीब 8.2 किलोग्राम कम हो चुका है और शुगर लेवल भी गिरकर 67 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर हो गया है। इस बीच कई प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं ने सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य के प्रति चिंता जताते हुए उनसे अपना अनशन खत्म करने की अपील की है। इन नेताओं में आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और तृणमूल कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और सांसद महुआ मोइत्रा शामिल है। जिसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने इन सभ...