देश के कोने-कोने से मधुबन पहुंच रहे हैं तीर्थयात्री, माहौल हुआ आध्यात्मिक
गिरडीह, अक्टूबर 2 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। विश्व प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल श्री सम्मेदशिखरजी मधुबन में इन दिनों देश के विभिन्न राज्यों से तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण मधुबन का माहौल आध्यात्मिक बना हुआ है। दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं का जत्था पहुंचने से मधुबन गुलजार हो उठा है। श्रद्धालु तीर्थंकर भगवान की आराधना, साधु-संतों के दर्शन और पर्वत वंदना कर धर्मलाभ ले रहे हैं। सुबह से ही वंदना पथ से लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़ गई है। मधुबन स्थित सौरभांचल संस्था में साधु-संतों के सानिध्य में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों से आए श्रद्धालु इन कार्यक्रमों में शामिल होकर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव कर रहे हैं। पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान, प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.