नई दिल्ली, मई 11 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को दावा किया है कि आने वाले समय में भारतीय रेल देश के यातायात परिदृश्य को पूरी तरह बदल देगी। देश के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रेन सेवाएं न केवल सुगम होंगी, बल्कि वे हवाई सेवाओं को भी पीछे छोड़ देंगी। वैष्णव ने कहा कि रेलवे जिस गति से नए ट्रैक बिछा रहा है और यात्रा समय घटा रहा है, उसे देखते हुए कई रूटों पर विमानन कंपनियों का वर्चस्व लगभग समाप्त हो जाएगा। यह भी पढ़ें- कई मार्गों पर उड़ानों से आगे निकल जाएंगी ट्रेन सेवाएं : वैष्णवरेलवे की विस्तार क्षमता भारतीय रेलवे की विस्तार क्षमता की तुलना यूरोपीय देशों के नेटवर्क से करते हुए उन्होंने बताया कि देश में अब तक 49,000 किलोमीटर रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण पूरा किया जा चुका है। यह आंकड़ा जर्मनी के कुल रेल नेटवर्क से...