सोनभद्र, जून 3 -- घोरावल। स्थानीय नगर में बुधवार को व्यापार कर अधिकारियों एवं व्यापारियों का एक दिवासीय व्यापार संवाद कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष व्यापार मंडल दयाशंकर गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि डिप्टी कमिश्नर व्यापार कर रितेश मिश्रा ने कहा कि देश एवं प्रदेश के आर्थिक विकास में व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने व्यापारियों को निर्भीक होकर व्यापार करने तथा देश के विकास में सहयोग करने की अपील की। कहा कि आज शासन की मंशा व्यापार का अधिकतम डिजिटाइजेशन एवं सरलीकरण है। असिस्टेंट कमिश्नर सुधीर गौतम ने व्यापारियों को जीएसटी पंजीयन कराने तथा इससे लाभ लेने की अपील की। राज्य कर अधिकारी उपेंद्र सिंह ने व्यापारी संवाद में व्यापारियों के सवालों का जवाब दिया। यह भी पढ़ें- जीएसटी को लेकर व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आज होगा आयोजन इस...