रांची, नवम्बर 14 -- नई दिल्ली/रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में लगाए गए झारखंड पवेलियन का उद्घाटन नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार ने शुक्रवार को किया। उन्होंने कहा है कि झारखंड देश के अग्रणी प्रदेशों में एक है। इस वर्ष भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले की थीम एक भारत श्रेष्ठ भारत है। यहां झारखंड अपनी विशिष्टता को प्रदर्शित कर रहा है। भारत मंडपम का यह पटल राज्य की उपलब्धियों और वस्तुओं को प्रदर्शित करने का उपयुक्त मंच है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि यहां आने वाले आगंतुक प्रदर्शित की गई चीजों को पसंद करेंगे। इस दौरान उद्योग सचिव अरवा राजकमल, जिडको के प्रबंध निदेशक वरुण रंजन, उद्योग निदेशक विशाल सागर, संयुक्त निदेशक, उद्योग के प्रणव कुमार पॉल आदि मौजूद थे। मंत्री ने पवेलियन में लगाए गए रांची स्मार्ट सिटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.