अलीगढ़, दिसम्बर 24 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिला सैनिक बंधु की बैठक मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम संजीव रंजन की अध्यक्षता में हुई। डीएम ने कहा कि शासन द्वारा पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के सहायतार्थ एवं कल्याणार्थ विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिस तरह देश के अंदर किसानों का महत्व है। वैसे ही देश की सीमा पर जवानों की महत्ता है। बैठक में पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों से 17 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। डीएम ने पूर्व सैनिकों से प्राप्त हुई समस्याओं को त्वरित निस्तारण का आश्वासन देते हुए प्राप्त प्रार्थना पत्र सम्बन्धित अधिकारियों को भेजे। विंग कमाण्डर जितेन्द्र कुमार चौहान (सेवानिवृत्त) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने राज्य एवं केन्द्र सरकार से संचालित योजनाओं से बैठक में उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.