मैनपुरी, जून 13 -- प्रदेश सरकार के होमगार्ड एवं नागरिक विकास राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति शनिवार को मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर उपलब्धियां गिनाईं। देश-प्रदेश और मैनपुरी में चल रहे विकास कार्यों का बखान करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास हर वर्ग तक पहुंचा है। 2027 के चुनाव में मुद्दाहीन विपक्ष को जनता फिर से नकार देगी। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण के सामाजिक उत्थान के लिए पिछले 12 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर लाया गया। आस्था और अर्थव्यवस्था की दिशा में अभूतपूर्व काम किए गए। उत्तर प्रदेश की प्रगति सरकारी योजनाओं के जरिए तेजी से हो रही है। यह भी पढ़ें- आमजन के हित में हुए ऐतिहासिक कार्य: प्रभारी मंत्री सरकार ने डेढ़ करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री उज्ज्...