सीवान, अगस्त 15 -- विनय कुमार श्रीवास्तव भगवानपुर हाट। अंग्रेजी हुकूमत के दौरान देश की स्वतंत्रता की लड़ाई में भगवानपुर हाट प्रखंड के कई लोगों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। स्वतंत्रता की लड़ाई के दौरान सन 1942 के अगस्त क्रांति में भगवानपुर थाने के जुआफर गांव के लाल शुभलाल सीने पर सात गोलियां खाकर शहीद हो गए थे। 16 अगस्त 1942 को अपने क्रांतिकारी मित्रों के साथ भगवानपुर के लाल शुभलाल ने महाराजगंज थाना परिसर में तिरंगा फहराने के दौरान सीने पर सात गोलियां खाई थीं। उस दिन देशभक्तों की टोली सिर पर कफन बांधकर तिरंगा फहराने के लिए आगे बढ़ रही थी। तभी गोरे हुक्मरानों के आदेश पर तत्कालीन दारोगा रमजान अली ने क्रांतिकारियों के टोली पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- रघुनाथपुर थाने को क्रांतिकारियों ने कर दिया था आग के हवालेभगवानपुर के बल...