हापुड़, जनवरी 28 -- पिलखुवा। जीएस विश्वविद्यालय में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्साह एवं गरिमा के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय परिसर में वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशि शर्मा एवं प्रो चांसलर डॉ. अंकित शर्मा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से सराबोर हो गया। अपने संबोधन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशि शर्मा ने कहा कि देश की सेवा प्रत्येक नागरिक की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। हमारे सैन्य बल विषम परिस्थितियों में सीमाओं पर डटे रहकर देश की रक्षा करते हैं। शहीदों एवं उनके परिवारों का योगदान अमूल्य है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित में सक्रिय भागीदारी निभाने और सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। प्रो चांसलर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.