देश की सुरक्षा से खिलवाड़ बंद करे केंद्र सरकार : आलोक दूबे
रांची, अक्टूबर 18 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक दूबे ने भारत डायनेमिक्स लिमिटेड की ऑप्टिकल साइट्स खरीद निविदा को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और रक्षा मंत्री से तीखे सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा व्यवस्था कोई निजी कारोबार नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की सुरक्षा और सैनिकों के जीवन से जुड़ा विषय है। ऐसे संवेदनशील क्षेत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब वर्ष 2024 और 2025 में इसी प्रकार की खरीद प्रतिस्पर्धात्मक निविदा प्रक्रिया के माध्यम से की गई थी, तो वर्ष 2026 में एकल निविदा अपनाने की आवश्यकता क्यों पड़ी? केंद्र सरकार और रक्षा मंत्रालय को इन सवालों का स्पष्ट जवाब देना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.