आगरा, जुलाई 8 -- वन यूपी बटालियन एनसीसी आगरा का दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-6) श्री राम आदर्श महाविद्यालय पनवारी में चल रहा है। कैंप के कमांडिंग आफिसर कर्नल दीपक जुयाल ने सैन्य संचार तकनीकी पर कैडट्स को व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि संचार तंत्र किसी भी संगठन का महत्वपूर्ण अंग होता है। इसलिए सेना में भी संचार तंत्र का बहुत महत्व है। कर्नल जुयाल ने प्राचीन समय में कबूतरों के माध्यम से संचार होने से लेकर वर्तमान में मिलिट्री कम्युनिकेशन तक का वर्णन किया। लाइन कम्युनिकेशन, रेडियो कम्युनिकेशन व रेडियो कम्युनिकेशन के प्रकारों को उदाहरण के माध्यम से कैडेट्स को समझाया। कैम्प में सूबेदार मेजर निर्मल सिंह व ट्रेनिंग जेसीओ नायब सूबेदार एच आर यादव ने बताया कि कैडेटों को हथियारों का प्रक्षिक्षण, टेंट पिकटिंग, ड्रिल,गार्ड ऑफ़ ऑ...