बेगुसराय, सितम्बर 16 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जनवादी लेखक संघ बेगूसराय की जिला कार्यकारिणी की बैठक यशपाल नगर बाघा में संगठन के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र साह की अध्यक्षता में हुई। राज्य सचिव कुमार विनीताभ ने कहा कि आज देश की साझी संस्कृति की विरासत को सांप्रदायिक ताकतों से लगातार चुनौती मिल रही है। शासक वर्ग साम्राज्यवाद की चाकरी करने में लगा है। गणतांत्रिक भारत में जनता अपनी समस्याओं रोज जूझ रही है जबकि सत्ता के चहेते देश की प्राकृतिक और मानवीय संपदा को लूट रहे हैं। कहा कि सत्ता के संरक्षण में कतिपय अपराधी भारतीय संविधान और विविधता में एकता की भारतीय संस्कृति को आघात पहुंचा रहे हैं। सत्ता द्वारा प्रतिरोध की आवाज के दमन की हरसंभव साजिश जारी है। लेखक और संस्कृतिकर्मी शोषित और वंचित समाज की पीड़ा, उनके अरमानों और संघर्षों स्वर देने को अहर्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.