नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- केंद्र सरकार देश के राष्ट्रीय राजमार्गो को आसमानी ढाल के रूप में विकसित करने के लिए 25 नई इमरजेंसी लैडिंग पट्टियां बनाने जा रही। सरकार का यह मिशन भारत के हाईवे को सिर्फ सड़क नहीं बल्कि वॉर-टाइम रनवे बना देगा। ये पहला मौका है जब हाईवे इन्फ्रास्ट्रक्चर को ड्रोन वॉरफेयर की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया जा रहा। पट्टियों के नजदीक ड्रोन पार्ट्स का निर्माण योजना का अहम हिस्सा है। सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रायल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरहद से समंदर तक इमरजेंसी रनवे का जाल भारत की सामरिक सुरक्षा के लिए गेम-चेंजर मानी जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि युद्ध के दौरान दुश्मन यदि हमारे मुख्य एयरबेस को निशाना बनता है तो भारतीय वायुसेना की मारक क्षमता पर कोई फर्क नहीं पड़े। राफेल और सुखोई जैसे लड़ाकू विमान देश के कि...