अयोध्या, मार्च 23 -- अयोध्या, संवाददाता। अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्यकांत पाण्डेय ने कहा कि सरकारों ने शहीदों के विचारों के अनुरूप समाज बनाने का प्रयास नहीं किया। देश में व्याप्त समस्याओं का समाधान क्रांतिकारी विचारों से ही संभव है। उन्होंने कहा कि उनकी शहादतों का महिमा मंडन करने में विभिन्न राजनीतिक दलों ने कोताही किया। इसलिए नई पीढ़ी तक क्रांतिकारी विरासत नहीं पहुंच सकी। यह बातें प्रबंध निदेशक ने शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के शहादत दिवस पर नगर निगम स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कही। अब्दुल रहमान भोलू की अध्यक्षता, संचालन विकास सोनकर ने किया। इस दौरान विश्वप्रताप सिंह अंशू, शिवम विश्वकर्मा, ऋषिओम पाण्डेय, मनीष पांडेय, हरिओम तिवारी व अन्य मौजूद रहे।--
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.