नई दिल्ली, मई 1 -- फ्रांसीसी कार कंपनी रेनॉल्ट (Renault) के लिए नए वित्त वर्ष की शुरुआत किसी लॉटरी लगने जैसी रही है। कंपनी ने पिछले महीने यानी अप्रैल, 2026 में कुल 5,413 गाड़ियां बेची हैं। जबकि ठीक एक साल पहले यानी अप्रैल, 2025 में यह आंकड़ा 2,602 यूनिट्स था। इस तरह सालाना आधार पर रेनॉल्ट की बिक्री में 108 पर्सेंट की ताबड़तोड़ बढ़ोतरी देखी गई है। इसका मतलब है कि कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले अपनी सेल को दोगुने से भी ज्यादा कर लिया है। बता दें कि देश की सबसे सस्ती 7-सीटर ट्राइबर बनाने वाली रेनॉल्ट ने मार्केट में शानदार वापसी की है। आइए जानते हैं रेनॉल्ट की बिक्री के बारे में विस्तार से। यह भी पढ़ें- ये हैं देश की 2 सबसे सस्ती कारें, इसे अप्रैल में 16,066 लोगों ने खरीदानई ट्राइबर और काइगर ने पलटी किस्मत रेनॉल्ट की इस शानदार कामयाबी के पीछे ...