नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- दिग्गज कार निर्माता कंपनी रेनॉल्ट को भारतीय ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। अगर बीते महीने यानी अगस्त, 2026 में हुई मॉडल-वाइज बिक्री की बात करें तो हमेशा की तरह रेनॉल्ट ट्राइबर (Renault Triber) ने टॉप पोजीशन पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। ट्राइबर ने बीते महीने 18 पर्सेंट की सालाना गिरावट के बावजूद कुल 1,536 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी अगस्त, 2025 में यह आंकड़ा 1,870 यूनिट्स का था। बता दें कि रेनॉल्ट ट्राइबर देश की सबसे सस्ती 7-सीटर एमपीवी भी है। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।दूसरे नंबर पर रही किगर बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर कंपनी की कॉम्पैक्ट एसयूवी रेनॉल्ट किगर (Renault Kiger) रही। हालांकि, किगर की बिक्री में इस बार बड़ी गिराव...