नई दिल्ली, जून 8 -- फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी रेनॉल्ट को बीते महीने यानी मई, 2026 में ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। अगर मॉडल वाइज बिक्री की बात करें तो हमेशा की तरह रेनॉल्ट ट्राइबर (Renault Triber) ने टॉप पोजीशन पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। ट्राइबर ने बीते महीने 34 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,890 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी मई, 2025 में यह आंकड़ा 1,411 यूनिट्स का था। बता दें कि रेनॉल्ट ट्राइबर देश की सबसे सस्ती 7-सीटर एमपीवी भी है। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।दूसरे नंबर पर रही डस्टर बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रेनॉल्ट डस्टर रही। डस्टर ने इस दौरान कुल 1,267 यूनिट्स कार की बिक्री की है। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी मई, 2025 में इस गाड़ी का खाता ...