नई दिल्ली, जुलाई 5 -- अगले कुछ दिनों में नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। मारुति सुजुकी की कारों पर जुलाई, 2026 में ताबड़तोड़ डिस्काउंट मिल रहा है। इसी क्रम में कंपनी वैन सेगमेंट की बेस्ट-सेलिंग और सबसे सस्ती 7-सीटर मानी जाने वाली मारुति सुजुकी ईको (Maruti Suzuki Eeco) पर भी छूट दे रही है। ग्राहक इस दौरान मारुति ईको पर अधिकतम 37,500 रुपये की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। बता दें कि ईको को बीते महीने यानी जून, 2026 में 10,230 लोगों ने खरीदा है। आइए जानते हैं ईको के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।ईको में है 6-एयरबैग की सेफ्टी मारुति सुजुकी ईको के फ्रंट में पावर स्टीयरिंग, हीटर के साथ AC, EBD के साथ ABS, रिवर्स पार्किंग सेंसर, इंजन इम्मोबिलाइजर...