नई दिल्ली, मई 3 -- देश में सबसे ज्यादा कार की बिक्री करने वाली कंपनी मारुति सुजुकी अपने अलग-अलग मॉडलों पर मई, 2026 में बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में वैन सेगमेंट में देश की सबसे सस्ती 7-सीटर मारुति सुजुकी ईको (Maruti Suzuki Eeco) भी काफी सस्ते में मिल रही है। मारुति ईको खरीदने पर इस दौरान ग्राहक अधिकतम 37,500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। बता दें कि बीते महीने यानी अप्रैल, 2026 में मारुति ईको को 13,087 लोगों ने खरीदा है। आइए जानते हैं मारुति ईको के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।ईको में है 6-एयरबैग की सेफ्टी मारुति सुजुकी ईको के फ्रंट में पावर स्टीयरिंग, हीटर के साथ AC, EBD के साथ ABS, रिवर्स पार्किंग सेंसर, इंजन इम्मोबिलाइजर और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर ...