नई दिल्ली, मार्च 24 -- बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने एवेंजर 220 क्रूज (Avenger 220 Cruise) के लिए इस महीने डिस्काउंट का एलान किया है। कंपनी इस महीने अपनी इस क्रूजर मोटरसाइकिल पर 11,440 रुपए की छूट दे रहे हैं। इसका मतलब है कि एक्स-शोरूम कीमत 136,691 रुपए से घटकर 125,251 रुपए हो गई है। बता दें कि ये देश की सबसे सस्ती क्रूजर मोटरसाइकिल भी है। कंपनी ने इसकी कीमत में ये कटौती कुछ समय के लिए की है, ऐसे में इसकी एक्स-शोरूम कीमत वापस बढ़ सकती है। अगर आप ऐस क्रूजर मोटरसाइकिल को खरीदना चाहते हैं तब अपने नजदीकी बजाज डीलरशिप पर जाकर इसकी डिटेल पता कर सकते हैं। बजाज एवेंजर 220 क्रूज का इंजनबजाज एवेंजर 220 क्रूज में सिंगल-सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो ऑयल-कूल्ड है। यह एक फ्यूल-इंजेक्टेड यूनिट है जो 7,000 rpm पर 19.03 Ps की मैक्सिमम पावर और 17.55 ...