देश की सबसे लंबी 'जल सुरंग' तैयार! MP में 1450 गांवों के सिंचाई के पानी की 'टेंशन खत्म'; सीएम ने किया दौरा
नई दिल्ली, जुलाई 17 -- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को कटनी जिले में लगभग तैयार हो चुकी स्लीमनाबाद टनल परियोजना का निरीक्षण किया। राज्य सरकार के अनुसार यह परियोजना विंध्य और महाकौशल क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं में शामिल है, जिससे जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, रीवा और पन्ना जिलों के करीब 1450 गांवों की 2.45 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। यह देश की सबसे 'जल सुरंग' मानी जा रही है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना को पूरा करने के लिए इंजीनियरों, तकनीशियनों और श्रमिकों ने वर्षों तक कठिन परिस्थितियों में काम किया। उन्होंने कहा कि निर्माण के दौरान कई तकनीकी और भूगर्भीय चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन लगातार प्रयासों से परियोजना अंतिम चरण में पहुंची है। यह भी पढ़ें- 'जमीन घोटाले के मास्टरमाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.