नई दिल्ली, जुलाई 21 -- देश की सबसे कम उम्र की नगर पालिका अध्यक्ष 21 वर्षीय दीया बिनू मंगलवार को पद से हट गईं। केरल के पाला नगर पालिका में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव कांग्रेस के बागी पार्षदों के समर्थन से पारित हो गया। इसके साथ ही नगर निकाय में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) का शासन समाप्त हो गया। 26 सदस्यीय परिषद में अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 17 वोट पड़े, जबकि प्रस्ताव पारित होने के लिए 14 मतों की आवश्यकता थी। कांग्रेस के चार पार्षदों और उपाध्यक्ष माया राहुल ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। दीया बिनू ने नगर निकाय चुनाव के बाद उस समय अध्यक्ष पद संभाला था, जब यूडीएफ ने उनके नेतृत्व वाले तीन सदस्यीय निर्दलीय समूह को समर्थन दिया था। इसके साथ ही वह देश की सबसे कम उम्र की नगर पालिका अध्यक्ष बनी...