प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 10 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रदर्शित विश्व के नए मानचित्र में भारत के अविभाज्य अंग अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख के अक्साई चीन को अलग से प्रदर्शित किया जाना पूरी तरह से त्रुटिपूर्ण है। अरुणाचल प्रदेश व अक्साई चीन भारत का मजबूत अंग है। यह बात राज्यसभा सांसद व विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने जारी अपने बयान में कहा। सांसद ने कहा कि भारत और चीन का दावा रेखा के बीच यूएनओ की ओर से इन क्षेत्रों को अलग प्रदर्शित करना पूरी तरह से देश को अस्वीकार्य है। कहा कि चीन लगातार देश की संप्रभुता को प्रभावित करने का विफल प्रयास किया करता है। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खामोश हैं। चीन के व्यापार को देश में बढ़ावा देना मोदी सरकार की कमजोरी का साफ प्रदर्शन है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...