बोकारो, जून 27 -- बोकारो वरीय संवाददाता। प्राकृतिक संसाधन, खनिज, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वेदांता समूह को वर्ष 2026 के लिए देश की शीर्ष 100 बेहतरीन कार्यस्थल कंपनियों की सूची में शामिल किया गया है। यह सम्मान कर्मचारियों के लिए विश्वास, उत्कृष्ट प्रदर्शन और समावेशी कार्य वातावरण विकसित करने की दिशा में कंपनी के प्रयासों को मान्यता देता है। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वेदांता ने पिछले पांच वर्षों में कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना (ईएसओपी) के माध्यम से अपने कर्मचारियों के लिए लगभग 2,500 करोड़ रुपये की संपत्ति का सृजन किया है। कंपनी का कार्यबल तेजी से युवा और विविध बन रहा है। वर्तमान में कंपनी के 40 प्रतिशत कर्मचारी 30 वर्ष से कम आयु के हैं, जबकि महिलाओं की भागीदारी 23 प्रतिशत है। इसके अलावा, विभिन्न इकाइयों ...