देश की शिक्षा व्यवस्था आईसीयू में : इमरान
रांची, जून 25 -- रांची। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था आईसीयू में है। केंद्र सरकार देश की शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर रही है। पेपर लीक बड़ा मुद्दा है, लेकिन केंद्र सरकार सिर्फ ध्यान भटका कर मामले को डायवर्ट कर रही है। वे रांची प्रेस क्लब में पार्टी की ओर से आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि केंद्र सरकार कह रही है कि वायु सेना के विमान से पेपर पहुंचाए गये। थर्मा मीटर बदलने से बुखार नहीं उतरता है। पेपर लीक करने वाले सिस्टम में बैठे हैं। पहचान कर उन्हें पहले सिस्टम से बाहर करें, तभी इस पर कुछ हो सकता है। चंद लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए कार्रवाई नहीं हो रही है। इसको लेकर नौ अगस्त को देशभर के छात्रों को दिल्ली आने का आह्वान किया जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.