देश की शान का प्रतीक है नेशनल फ्लैग
गंगापार, जुलाई 23 -- राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस के उपलक्ष्य में बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज करमा में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। तिरंगा हमारी शान, आओ करें सम्मान कार्यक्रम विद्यालय में सम्पन्न हुआ। इसमें बच्चों और अध्यापकों ने झंडा गीत, वंदे मातरम और जय घोष के साथ तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद बच्चों ने देशभक्ति गीतों के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर विद्यालय की प्रशासक शाहिदा किरमानी ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारे देश की देश की आन, बान, शान का प्रतीक है। हम दुनिया के किसी भी कोने में चलें जाएं हमारे नेशनल फ्लैग के तीन रंग हमारी पहचान बनते हैं। यह भी पढ़ें- जीजीपीएस में राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस इसी क्रम में प्रधाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.