बेगुसराय, मई 8 -- भगवानपुर। जनगणना को लेकर भगवानपुर बाईट भवन में सभी पर्यवेक्षकों की बैठक बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित की गई। बीडीओ ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह मात्र नहीं है बल्कि देश की विकास योजनाओं का आधार है। उन्होंने सभी पर्यवेक्षक से बारी-बारी से आवंटित सर्किल में हुए कार्यों की समीक्षा की। साथ ही, निर्देश दिया कि निर्धारित समय तक कार्य को सटीकता के साथ करें। अपने प्रगणक से निरंतर समन्वय स्थापित करें ताकि कार्य समय से हो जाए। मौके पर बीसीओ विजय मालाकार, पर्यवेक्षक अशोक कुमार सिंह, अनुपम कुमार, नंद कुमार, प्रभात, संदीप, विश्वजीत, ऋषि सहित अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- बांका: जनगणना कार्य का बीडीओ ने किया निरीक्षण यह भी पढ़ें- जनगणना को लेकर सदर प्रखंड में समीक्षा बैठक यह भी पढ़ें- मकान सूची...