रांची, जुलाई 25 -- रांची, संवाददाता। कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को नव चेतना संघ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में थल, जल और वायु सेना के 22 पूर्व व कार्यरत सैनिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति के साथ हुई। समारोह में मुख्य अतिथि और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरहद पर विषम परिस्थितियों में तैनात जवानों के कारण ही देश सुरक्षित है, इसलिए हर नागरिक को उनका सम्मान करना चाहिए। इस दौरान वेटरन ब्रिगेडियर बीजी पाठक और एयर कमांडर असिफ कुमार अधिकारी ने कारगिल युद्ध के अपने अनुभवों और सैन्य संघर्षों की यादें साझा कीं। यह भी पढ़ें- सेना के जवान जहां दिखे उनका सम्मान करें - बाबूलाल चंद्रकांत राय, श्वेता सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह भी ...