देश की रक्षा में तीनों भाई फौज में गए, सबसे छोटे सारज ने दे दी शहादत
शाहजहांपुर, अगस्त 15 -- बंडा। बंडा क्षेत्र के गांव अख्तियारपुर धौकल के शहीद सारज सिंह का परिवार देशभक्ति और बलिदान की ऐसी मिसाल है, जिसमें एक नहीं बल्कि तीन भाइयों ने फौज की वर्दी पहनी। तीनों भाई सेना में भर्ती हुए। सबसे छोटे सारज सिंह ने देश की रक्षा करते हुए प्राण न्योछावर कर दिए, जबकि उनके दोनों बड़े भाई आज भी सेना में रहकर देश की सेवा कर रहे हैं। शहादत के बाद परिवार की जिम्मेदारियां बदलीं, पिता भी अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन परिवार का देश के प्रति समर्पण आज भी कायम है। सारज सिंह पुंछ में आतंकियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में शहीद हुए थे। 11 अक्टूबर 2021 को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सूरनकोट क्षेत्र में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया। शहादत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया था। बाद मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.