नई दिल्ली, फरवरी 22 -- भारत में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतें, कम रनिंग कॉस्ट और सरकारी सब्सिडी के चलते अब EV खरीदना पहले से ज्यादा आसान हो गया है। अगर आप कम बजट में इलेक्ट्रिक कार लेने का सोच रहे हैं, तो यहां भारत की टॉप-5 सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें दी गई हैं, जो कीमत और रेंज दोनों में दमदार हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- देश ही नहीं विदेश में भी बजा इस मारुति SUV का डंका, कीमत Rs.7 लाख से कमMG कॉमेट EV की बिक्री कीमत: Rs.7.50 लाख (शुरुआती) बैटरी: 17.3kWh रेंज: 230 किमी (क्लेम्ड) MG कॉमेट EV (MG Comet EV) फिलहाल भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। इसका छोटा साइज इसे शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों के लिए परफेक्ट बनाता है। टेक-फॉरवर्ड केबिन, ड्यूल स्क्रीन सेटअप और आसा...