पटना, अप्रैल 17 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आज का दिन 17 अप्रैल इस देश की महिलाओं के लिए क्रांतिकारी दिन होगा। इस विधेयक के पारित होने के बाद लोकसभा में सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 816 हो जाएगी। इनमें से एक तिहाई सीटें सिर्फ महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। लोकसभा की एक तिहाई सीटों पर चुनाव जीतकर इस देश की संसद में न सिर्फ महिलाएं अपनी आवाज बुलंद करेंगी, बल्कि देश पर राज करेंगी। इसके पहले वे शुक्रवार को नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत आयोजित नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने जेपी गंगा पथ स्थित दीघा गोलंबर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह भी पढ़ें- खगड़िया : महिलाओं की राजनीतिक सशक्तिकरण में बिहार सबसे आगे : विधायक नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत चलाए जा रहे हस्त...