सोनभद्र, जनवरी 3 -- सोनभद्र, संवाददाता। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज में शनिवार को देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले जी की जयंती मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान सपा प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह पटेल, जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल ने कहा कि सावित्रीबाई फुले भारत की पहली महिला शिक्षिका और समाज सुधारक थी। उन्होंने महिलाओं और दलितों की शिक्षा के लिए अभूतपूर्व कार्य किया। उन्होंने 1848 में पुणे में पहला बालिका विद्यालय खोला सत्यशोधक समाज की स्थापना की और बाल विवाह सती प्रथा व छुआछूत जैसी प्रथाओं के खिलाफ आवाज उठाई। विधवाओं के लिए आश्रय गृह भी स्थापित किया था। आज उनकी लड़ाई कोई पार्टी लड़ रही है तो वह समाजवादी पार्टी है, जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.