देश की प्रगति में कोर का महत्वपूर्ण योगदान : महाप्रबंधक
प्रयागराज, अगस्त 15 -- प्रयागराज। केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन (कोर), प्रयागराज में शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण से पहले राष्ट्रगीत और इसके बाद राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। महाप्रबंधक ने रेल अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों और वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि देश की प्रगति में कोर के प्रत्येक रेलकर्मी की महत्वपूर्ण भूमिका है। भारतीय रेल देश की जीवनरेखा है। रेल विद्युतीकरण के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण, ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण के साथ आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.