हाजीपुर, अप्रैल 4 -- हाजीपुर । सं.सू. बासुदेवपुर चपुता में युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार मुहैया कराने वाले तीन दिवसीय मेंटल हेल्थ ऐंड वेलनेस के लिए 'ट्रेन द ट्रेनर्स' प्रोग्राम के दूसरे दिन जिलाधिकारी वर्षा सिंह भी पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रायः मेंटल हेल्थ को मजाक का विषय माना जाता है, लेकिन यह सही नहीं है। मेंटल हेल्थ के प्रति लगों को जागरूक करना होगा। रूरल ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में वर्षा सिंह ने कहा कि बिहार के युवा किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अगर इनकी मेंटरिंग सही तरीके से की जाए तो वह देश विदेश में अपना परचम लहरा सकते हैं। युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार मुहैया कराने की विज़न इंडिया और इसके प्रबंध निदेशक विवेक कुमार की मुहिम सराहनीय है। कार्यक्रम में पहुंचे हाजीपुर विधायक अवधेश कुमार सिंह ने...