पीलीभीत, मार्च 24 -- पूरनपुर, संवाददाता। आर्किटेक्ट सौरभ गंगवार का एक संस्था के माध्यम से देश की पैरा क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। सौरभ 3 अप्रैल से श्रीलंका में होने वाली टी 20 सीरीज में भाग लेंगे। उनकी इस उपलब्धि के लिए नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र ने उन्हें सम्मानित किया। नगर के मोहल्ला कायस्थान के रहने वाले सौरभ गंगवार पुत्र मेवाराम आर्किटेक्ट हैं। इसके अलावा सौरभ को क्रिकेट खेलने का भी शौक है। पैरा क्रिकेटरों के लिए काम करने वाली संस्था डिफरेंटली एबल्ड फेडरेशन ऑफ क्रिकेट ने सौरभ गंगवार का चयन भारतीय पैरा क्रिकेट टीम में किया है। मौका मिलने पर बीते 30 नवंबर को सौरव ने आवेदन किया था। 5 दिसंबर को उन्होंने बरेली में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उसके बाद सौरभ का सिलेक्शन भारतीय पैरा क्रिकेट टीम में हो गया। श्रीलंका में 3 अप्रैल से शुरू होन...