नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- टाटा पंच EV ने सितंबर, 2026 में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में बाजी मार ली है। बीते महीने हुई बिक्री में टाटा पंच EV देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार रही। इसे सितंबर, 2026 में कुल 4,702 ग्राहकों ने खरीदा। जबकि ठीक एक साल पहले यानी सितंबर, 2025 में इसकी 1,223 यूनिट बिकी थीं। इस तरह सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 284 पर्सेंट की शानदार बढ़ोतरी हुई। आइए जानते हैं सितंबर, 2026 में देश की टॉप-10 सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री के बारे में।दूसरे नंबर पर रही महिंद्रा 9S बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर महिंद्रा 9S रही। बता दें कि सितंबर, 2026 में इसकी कुल 4,636 यूनिट बिकीं। वहीं, तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा नेक्सन EV रही। नेक्सन EV ने इस दौरान 21 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के...