नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- भारतीय कार मार्केट में अक्टूबर, 2026 के दौरान हुई बिक्री के आंकड़े सामने आ गए हैं। बीते महीने मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki WagonR) ने देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का खिताब अपने नाम कर लिया। वैगनआर को अक्टूबर में कुल 23,747 ग्राहकों ने खरीदा। इस दौरान सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 25 पर्सेंट की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी अक्टूबर, 2025 में यह आंकड़ा 18,970 यूनिट था। आइए जानते हैं बीते महीने देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 कारों की बिक्री के बारे में विस्तार से।दूसरे नंबर पर रही मारुति ब्रेजा बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी ब्रेजा रही। ब्रेजा ने इस दौरान 86 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 22,436 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट...