कानपुर, दिसम्बर 13 -- कानपुर वरिष्ठ संवाददाता। आईआईटी दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय इंडिया वॉटर इम्पैक्ट समिट का शनिवार को समापन हुआ। देश-विदेश के विशेषज्ञों ने भारत की नदियों के सतत प्रबंधन पर चर्चा की। सेंटर फॉर गंगा रिवर बेसिन मैनेजमेंट एंड स्टडीज़ (सी-गंगा), आईआईटी कानपुर की इस समिट में राजदूतों, नीति-निर्माताओं, वैज्ञानिकों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने सर्वसम्मति से कहा कि देश के प्रत्येक जिले में जिला नदी प्रबंधन योजना तैयार की जानी चाहिए। उनका मानना था कि स्थानीय नदी-तंत्र को मजबूत किए बिना भारत की दीर्घकालिक जल सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जा सकती। आइसलैंड और स्लोवेनिया के राजदूत, रायगढ़ के सांसद सुनील दत्तात्रेय तटकरे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. विनोद तारे, संस्थापक प्रमुख, सी गंगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.