नई दिल्ली, अगस्त 22 -- देश के प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) बेंगलुरु के एक 22 वर्षीय छात्र ने गुरुवार को अपने हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। गोपाल नाम का विद्यार्थी MTech कोर्स का स्टूडेंट था। वह पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी का रहने वाला था। एक सीनियर पुलिस ऑफिसर के मुताबिक माना जा रहा है कि यह घटना बुधवार रात को हुई और गुरुवार सुबह पुलिस को अलर्ट किए जाने के बाद इसका पता चला। होस्टल वार्डन ने रूम में छात्र का शव फंदे से झूलता पाया। पुलिस के अनुसार छात्र के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि स्टूडेंट अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हाल ही में हुए ब्रेकअप के कारण काफी तनाव और परेशानी में था। छात्र के पार्थिव शरीर को बाद में उसके परिवार को सौंप दिया गया। इस मामले...