नई दिल्ली, मई 4 -- अगले कुछ दिनों में नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, मारुति सुजुकी फाइनेंशियल ईयर 2026 की बेस्ट-सेलिंग हैचबैक वैगनआर पर बंपर छूट दे रही है। ग्राहक मई, 2026 के दौरान मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki WagonR) पर अधिकतम 52,500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। बता दें कि वैगनआर को FY2026 के दौरान करीब 2 लाख लोगों ने खरीदा था। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं मारुति सुजुकी वैगनआर के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से। कुछ ऐसी है डिजाइन मारुति सुजुकी वैगनआर अपनी सिग्नेचर 'टॉल बॉय' डिजाइन के कारण दशकों से भारतीय परिवारों की पहली पसंद बनी हुई है। इसका बॉक...