नई दिल्ली, जुलाई 5 -- अगले कुछ दिनों में नई हैचबैक खरीदनी है तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, बीते महीने यानी जून, 2026 की बेस्ट-सेलिंग हैचबैक मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki WagonR) पर ताबड़तोड़ डिस्काउंट मिल रहा है। बता दें कि जुलाई, 2026 में कंपनी वैगनआर पर 52,500 रुपये की छूट दे रही है। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। बिक्री की बात करें तो वैगनआर को इस दौरान कुल 16,952 लोगों ने खरीदा। आइए जानते हैं वैगनआर के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।कुछ ऐसी है डिजाइन मारुति सुजुकी वैगनआर अपनी सिग्नेचर 'टॉल बॉय' डिजाइन के कारण दशकों से भारतीय परिवारों की पहली पसंद बनी हुई है। इसका बॉक्सी डिजाइन इसे एक अलग पहचान देता है। फीचर्स की बात करें तो 2026 के मॉडल्स में 7-इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस...