नई दिल्ली, जुलाई 5 -- टाटा पंच जून में देश की नंबर-1 कार बनने में एक बार फिर कामयाब रही। लंबे समय के बाद पंच ने अपने ताज को हासिल कर लिया। पंच की सेल में इसके इलेक्ट्रिक मॉडल का भी अहम रोल रहता है। इस महीने यानी जुलाई में पंच EV खरीदने वाले ग्राहकों को 1.45 लाख रुपए तक के बेनिफिट भी मिल रहे हैं। दरअसल, कंपनी के पास अभी भी प्री-फेसलिफ्ट पंच EV का स्टॉक मौजूद है। वो इसके LR वैरिएंट पर सबसे ज्यादा 1.45 लाख रुपए का फायदा दे रही है। इसमें 1.1 लाख रुपए का कैश डिस्काउंट और 35,000 रुपए तक का एक्सचेंज/स्क्रैपेज ऑफर शामिल है। दूसरी तरफ, एंट्री-लेवल स्मार्ट और स्मार्ट+ को छोड़कर, MR वैरिएंट पर 90,000 रुपए का कैश डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे कुल बेनिफिट 1.25 लाख रुपए का हो जाता है। स्मार्ट और स्मार्ट+ वैरिएंट पर 60,000 रुपए का कैश डिस्काउंट मिलेगा। ऐस...