गाज़ियाबाद, जून 8 -- गाजियाबाद, योगेंद्र सागर। पर्यावरण संरक्षण और बंदियों के पुनर्वास की अवधारणा को साथ लेकर भारतीय जेलों में बड़े स्तर पर चलाए जाने वाले पर्यावरण अभियान की औपचारिक शुरुआत रविवार को डासना स्थित जिला कारागार से हुई। इस अवसर पर वॉटर वुमन के नाम से विख्यात शिप्रा पाठक ने जेल परिसर का भ्रमण किया और पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान शिप्रा पाठक ने जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा तथा अन्य अधिकारियों के साथ शनि देव को समर्पित शमी के पौधे का रोपण किया। अभियान के तहत देशभर की जेलों में 59 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने के लिए 15 हजार किलोमीटर की पदयात्रा भी प्रस्तावित है। बंदियों को संबोधित करते हुए शिप्रा पाठक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और पुनर्वास की पंचतत्त्व अवधारणा के तह...