नई दिल्ली, अगस्त 10 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली की अर्थव्यवस्था की रफ्तार देश के मुकाबले बीते एक दशक में धीमी रही है। यह जानकारी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा सोमवार को विधानसभा में पेश की गई कैग रिपोर्ट में सामने आई है। इसमें बताया गया है कि दिल्ली के सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में गिरावट का रुझान देखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक देश की जीडीपी में दिल्ली की हिस्सेदारी 2015-16 में 4 प्रतिशत थी, जो 2024-25 में घटकर 3.67 प्रतिशत रह गई।मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2024-25 की नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) विधानसभा में पेश की गई जिसमें आम आदमी पार्टी (आप) के शासनकाल के दौरान शहर की आर्थिक स्थिति, खर्चों, कर्ज और वित्तीय अनुशासन की जानकारी है। वर्ष 2015 से 2025 के 10 साल के दौरान दिल्ली की प्रति व्यक्ति जीएसडीपी की सालाना वृद्धि...